मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर शिविर, SDO ने BLO को घर-घर सत्यापन का दिया निर्देश

हंटरगंज में एसडीओ जहुर आलम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश दिया.

हंटरगंज से मो. कासिफ की रिपोर्ट

हंटरगंज. प्रखंड की गेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शिविर लगाया गया. एसडीओ जहुर आलम ने शिविर का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी ली.

वंचित मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने पर जोर

एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसमें किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि वंचित मतदाताओं का नाम नियमानुसार मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाये. इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें और सूची में नाम नहीं जुड़े लोगों को चिह्नित करें.

ये भी पढ़ें: CBSE ईस्ट जोन ताइक्वांडो में ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों का जलवा, तीन पदक जीते

हर वोट महत्वपूर्ण, दस्तावेजों की प्रक्रिया सरल तरीके से समझायें

एसडीओ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है. सभी मतदाताओं को मताधिकार से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बीएलओ को आवश्यक फॉर्म भरने और दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया को लोगों को सरल तरीके से समझाने का निर्देश दिया.

शिविर में अधिकारी व बीएलओ रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार, मुखिया दूधनाथ यादव, जोगिंदर यादव, प्रतिनियुक्त शिक्षक, बीएलओ गीता कुमारी, शुभा कुमारी, ममता कुमारी, रीता देवी, जूली कुमारी आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में आंगनबाड़ी सेविका से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी, कोर्ट ने सुनायी 14 साल की सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >