चतरा. कान्हाचट्टी प्रखंड के रामनगर मैदान में सोमवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीइइओ ने की. प्रतियोगिता का उदघाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काटकर किया. प्रतियोगिता में खो-खाे, बॉलीबॉल, लांग जंप, हाई जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, दौड़ समेत कई स्पर्द्धा हुई. मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन व लगन के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही. खेल में भाग लेनेवाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. मौके पर प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सुमन सिंह, जमरी मुखिया आफताब आलम, कैंडीनगर मुखिया अंचला कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि व खेलप्रेमी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
