बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित होगी
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित सड़क का नक्शा मुख्य रूप से सरकारी गैरमजरूआ और भूदान की जमीन पर बनाया गया है, जो पहले गरीब परिवारों को जीविकोपार्जन के लिए दी गयी थी. यह सड़क गोपदा मिडिल स्कूल, सिसई हाई स्कूल और अन्य शैक्षणिक परिसरों से होकर गुजरने वाली है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित होगी. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी सरकारी व भूदान की जमीन पर कब्जा कर रही है और रैयतों का हक छीना जा रहा है.संयुक्त रूप से उपायुक्त को आवेदन देंगे
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रभावित गांवों के लोग संयुक्त रूप से उपायुक्त को आवेदन देंगे. इसके लिए गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर जितेंद्र सिंह, जागेश्वर साव, नारायण ठाकुर, नागों राम, सुरेंद्र राम, अर्जुन राम, बोधन राणा, सुरेश ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.