स्कूल रूआर अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

स्कूल रुआर अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

15 सीएच 2- उदघाटन करते अतिथि. इटखोरी. स्कूल रुआर अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने किया. कार्यशाला में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. कार्यशाला के माध्यम से बताया गया कि ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन करने, आंगनबाड़ी केंद्र के पांच वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चों को प्राथमिक स्कूल में नामांकन सुनिश्चित, पांच से 18 आयुवर्ग के बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित, नामांकित सभी बच्चों का उपस्थिति ई विद्यावाहिनी में दर्ज करने को कहा गया. कार्यशाला में डॉ मृत्युंजय सिंह, रंजय भारती, जुगेश्वर दांगी ,बीपीओ दीपक मेहरा समेत कई लोग थे. सांसद ने मृतक के परिजनो से की मुलाकात मयूरहंड. शिव कुमार पांडेय के निधन की सूचना पर हजारीबाग सांसद मयूरहंड पहुंचे. मृतक की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही दुःख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं. परिजनों को हर संभव मदद करूंगा. शिक्षक महान गुरु होते हैं. जिनका मार्गदर्शन जीवन में जरूरी होता है. मौके पर रंजन चौधरी, उमेश पांडेय, नीरज पांडेय, विनय कुमार पांडेय, सुनील प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >