अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, घर व चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

ट्रक चालक ने बताया कि मुजफ्फरपुर से मुर्गी दाना लेकर पत्थलगड्डा आया था.

पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के चौथा गांव में गुरुवार शाम पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर में घुस गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि पत्थलगड़ा-सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग पर पत्थलगड़ा की तरफ से ट्रक आ रहा था. इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया, जिससे लालो यादव का घर व बाउंड्री ध्वस्त हो गया. वहीं नरेश यादव के घर को क्षति पहुंची है. ट्रक चालक ने बताया कि मुजफ्फरपुर से मुर्गी दाना लेकर पत्थलगड्डा आया था. पत्थलगड्डा में ट्रक अनलोड कर लौट रहा था. इसी बीच झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक व चालक को थाना ले गयी. घर क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >