बानासाड़ी के पास दो ट्रकों की सीधी टक्कर, चालक घायल

सिमरिया-हजारीबाग एनएच-100 मार्ग स्थित बानासाड़ी चौक के पास बुधवार की रात दो ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी.

सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग एनएच-100 मार्ग स्थित बानासाड़ी चौक के पास बुधवार की रात दो ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में चालक पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह चतरा सदर थाना के डहुरी गांव का रहनेवाला है. वहीं दूसरे ट्रक का चालक बाल-बाल बचा. ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को मशक्कत से निकाला गया और रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. घटना में चालक के दोनों पैर टूट गये. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच-19एफ-0752) आम्रपाली से कोयला लेकर हजारीबाग की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक (जेएच-02एएक्स-7396) हजारीबाग की ओर से आम्रपाली जा रहा था. इस दौरान दोनों ट्रकों में टक्कर हो गयी. दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >