मुर्गी फार्म से दो खस्सी समेत हजारों की चोरी

भुक्तभोगी ने बताया कि वह सोमवार को अपने साढू के घर गये थे.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के जपुआ गांव स्थित अजय दांगी के मुर्गी फार्म में चोरी हो गयी. फार्म से दो खस्सी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है. बताया गया कि चोरों ने जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और दो बैट्री, एक इन्वर्टर, एक स्ट्रेबलाइजर तथा दो खस्सी की चोरी कर ली. भुक्तभोगी अजय दांगी ने बताया कि वह सोमवार को अपने साढू के घर गये थे. मंगलवार को घर लौटने के बाद चोरी होने की जानकारी मिली. घटना में लगभग 97 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. समाचार लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था.

सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत

कान्हाचट्टी. प्रखंड के तुलबुल गांव निवासी लिखिया देवी (60) पति स्व विष्णु भुईयां की मौत सोमवार की रात सर्पदंश से हो गयी. बताया गया कि महिला रात में खाना खाने के बाद सोने जा रही थी. इसी बीच एक सांप ने उन्हें डस लिया. शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >