कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

इटखोरी के परसौनी चौक के पास देर रात की है घटना

: इटखोरी के परसौनी चौक के पास देर रात की है घटना इटखोरी. परसौनी चौक के पास रविवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों में चौपारण के करमा गांव निवासी अभिषेक पासवान व ऋषि पासवान शामिल हैं, जबकि कार में सवार दो युवक पत्थलगड्डा के विक्रम कुमार व करनी निवासी हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक चौपारण से इटखोरी जा रहे थे, तभी इटखोरी से चौपारण की ओर जा रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. सोमवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार, घायल दोनों युवक खतरे से बाहर हैं. शवों के पहुंचते ही घर में मचा कोहराम : चौपारण. घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकाें का शव घर लाया गया. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिवार वालों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया़ वहां खड़े लोगों की आंखे नम हो गयी. बाद में अलग-अलग आंगन से दोनों की शवयात्रा निकाली गयी. शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. गांव के मुक्तिधाम में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों में एक युवक कांग्रेस नेता रेवाली पासवान का भतीजा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >