मयूरहंड. पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मूयरहंड के हर्ष कुमार विश्वकर्मा (पिता विष्णु विश्वकर्मा) व श्याम कुमार (पिता नंदू साव) शामिल हैं. उक्त बाइक हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव से चोरी की गयी थी. यह जानकारी थाना प्रभारी राहुल दुबे ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि 22 मई की देर रात एसआई कुसुम महतो अपनी टीम के साथ रात्रि गश्ती में थे. इस दौरान बेलखोरी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समीप सुनसान जगह पर दो व्यक्ति बैठे दिखे, बगल में एक बाइक लगी थी. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. दोनों को खदेड़ कर पकड़ा गया. दोनों नशे की हालत में थे. पूछताछ में दोनों ने बताया कि हमलोग चौपारण के बेला गांव से बाइक की चोरी कर ले जा रहे थे. दोनों ने सेवाल से भी एक बाइक की चोरी करने की बात को स्वीकार किया, जो चौपारण में बेच दिया है. हर्ष विश्वकर्मा के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. एक बार जेल जा चुका है.
चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
बाइक चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव से चोरी की थी.
