पेड़ में टकराया ट्रक, चालक व खलासी घायल

एक का पैर फ्रैक्चर कर गया है, जबकि दूसरे को शरीर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है.

मयूरहंड. हजारीबाग-इटखोरी मुख्य पथ पर महेशा के समीप अनियंत्रित मिनी ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ में जा टकराया. हादसे में दो लोग घायल हो गये. घायलों में चालक व उप चालक शामिल हैं. एक का पैर फ्रैक्चर कर गया है, जबकि दूसरे को शरीर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है. हादसे में मिनी ट्रक के आगे के आधे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीणों के प्रयास से दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालने के बाद हजारीबाग इलाज के लिए भेज दिया गया.

लेपो विद्यालय में राज्य स्तरीय थ्रो बॉल का ट्रायल प्रारंभ

सिमरिया. लेपो उत्क्रमित प्लस टू उवि में मंगलवार को राज्य स्तरीय थ्रो बॉल का ट्रायल शुरू हुआ. यह ट्रायल जूनियर बालक व बालिकाओं के लिए हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद, शारीरिक शिक्षक अबोध राम, मुकेश कुमार व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया. ट्रायल में चतरा व हजारीबाग जिला के 85 बच्चों ने भाग लिया. प्रशिक्षक के रूप में राज्य स्तरीय खिलाड़ी साहिल लोहार व करण कुमार थे. शारीरिक शिक्षक ने बताया कि झारखंड थ्रो बॉल संघ द्वारा चतरा जिला में राज्य स्तरीय ट्रायल कराया जा रहा है, जो काफी गर्व की बात है. इससे पूर्व चतरा व हजारीबाग जिला के कई खिलाड़ियों ने थ्रो बॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर अपना जौहर दिखा चुके है. ट्रायल में चयनित 15 बालक व 15 बालिकाओं को चार व पांच जून को राजस्थान में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >