हंटरगंज. प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जिरहुलिया में बुधवार की रात अपराधियों ने विद्यालय में लगे तीन सोलर प्लेट की चोरी कर ली. इसकी जानकारी तब हुई, जब गुरुवार की सुबह स्कूल खुलने के बाद मोटर को चालू किया गया, तो चालू नहीं हुआ. इसके बाद छत पर जाकर देखा, तो सोलर गायब था. विद्यालय के सचिव रंजीत कुमार ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
