हंटरगंज. पुलिस ने पांडेयपुरा गांव में छापामारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इनमें पांडेयपुरा गांव के विजय कुमार दास, सुमिरन दास व मो हमजा अली शामिल हैं. तीनों पर सड़क जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ करने व पुलिस पर पत्थर फेंकने का आरोप है. बता दें कि 2021 में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जिसके बाद रोड जाम किया गया. इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ व मना करने पर पुलिस पर पथराव करने की घटना घटी थी. इस पर मामला दर्ज किया गया था. छापामारी अभियान चला कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एएसआई सुनील कुमार दुबे व कई जवान शामिल थे.
फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
छापामारी अभियान चला कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
