सीमेंट दुकान से 24600 रुपये नकद की चोरी

सीमेंट दुकान से 24600 रुपये नकद की चोरी

लावालौंग. थाना क्षेत्र के मुख्य चौक एसएसबी कैंप से महज 50 मीटर की दूर पर स्थित छड़ सीमेंट दुकान में चोरो ने शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरो ने शटर का ताला व लॉक तोड़ कर काउंटर में रखा 24 हजार 600 रूपये नकद की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान संचालक प्रदीप साहू ने चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. बताया कि शनिवार की शाम हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार की सुबह दुकान पहुंचा, तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर भी थोड़ा उठा हुआ था. अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था. कैश काउंटर में रखा 24600 रुपये गायब पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही चोरों की धर पकड़ में लग गयी है. दुकान संचालक ने थाना प्रभारी चोरो पर कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने कहा कि चोरो की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द चोरो को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >