सिमरिया में शान से फहराया गया तिरंगा

प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया.

सिमरिया. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अनुमंडल कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सन्नी राज, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रोहन साव, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, थाना में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बृजनंदन प्रसाद, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में एसडीओ, सिमरिया डिग्री महाविद्यालय प्राचार्य अमिताभ सिन्हा, सिमरिया इंटर कॉलेज में प्राचार्य कन्हैया मिस्त्री, उदयन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य गार्गी भट्टाचार्य, राज्य संपोषित प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक, कस्तूरबा में वार्डेन अनिता कुमारी व श्रीराम कृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल में प्राचार्य मुसाफिर सिंह ने झंडोतोलन किया. इसके अलावा पंचायत सचिवालय में मुखिया ने झंडोतोलन किया. कई शिक्षण संस्थानों में विविध तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया. इलेवन स्टार फुटबॉल मैदान में प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें पत्रकार एकादश की जीत हुई. मैन ऑफ द मैच एसडीपीओ को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >