इटखोरी के स्कूलों व संस्थानों में शान से फहरा तिरंगा

प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोतोलन किया गया. स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

इटखोरी. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोतोलन किया गया. स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख प्रिया कुमारी, गांधी नेहरू स्मारक स्थल में बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, इटखोरी चौक पर सीओ सविता सिंह, साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पूर्व डीआइजी दीपक वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित जायसवाल, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम, थाना में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, जेएसपीएल में अमित गुप्ता, भद्रकाली महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, भद्रकाली इंटर महाविद्यालय में सचिव श्याम कुमार सिंह, केबी प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा, परसौनी प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक कपिलदेव प्रसाद, बीआरसी में बीइइओ केपी पातर, इटखोरी वन परिसर कार्यालय में वनपाल धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, वन विश्राम गृह में वनपाल मृत्युंजय कुमार, इटखोरी पंचायत सचिवालय में मुखिया जुगेश्वर दांगी, नवादा में विकास सिंह, धनखेरी में रीना देवी, हलमत्ता में आरती देवी,धुन्ना में सोनी कुमारी, कोनी में रंजय भारती, शहरजाम में वीणा देवी एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर कार्यालय में ओमप्रकाश भारती, पितीज कन्या मवि में तालेश्वर साव ने झंडोतोलन किया. साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >