जमीन कारोबारी पर गोली चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर

घटना के चार दिन बीत गये, लेकिन अब तक एक भी अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ पायी है.

चतरा. शहर से सटे बभने स्थित मनोकामना मंदिर के पास जमीन कारोबारी बंधु यादव पर गोली चलाने वाले अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. घटना के चार दिन बीत गये, लेकिन अब तक एक भी अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ पायी है. हालांकि घायल बंधु यादव के बयान के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. लेकिन मंगलवार की रात पीआर बाउंड भरा कर सभी को छोड़ दिया गया. इस तरह गोलीकांड मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. मालूम हो 11 मई की शाम को बंधु यादव को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया, फिलहाल उनका इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग में चल रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >