गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक में रामनवमी के दूसरा मंगला जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया. जुलूस की शुरुआत रामनवमी महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को बंशी दांगी ने चुनरी पहनाकर किया. समिति अध्यक्ष ने बताया कि लगातार मंगला जुलूस में लोग काफी संख्या में शामिल होकर जुलूस को ऐतिहासिक बना रहे है. जुलूस मुख्य चौक से निकलकर ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण किया. इस दौरान भक्ति गानों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. जुलूस में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, मुकेश कुमार, निरंजन दांगी, राजूलाल वर्मा, अनिल कुमार, राजेश कुमार राजू, छोटू कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
गाजे बाजे के साथ निकला दूसरा मंगला जुलूस
प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक में रामनवमी के दूसरा मंगला जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया.
