सिमरिया. प्रखंड के इचाक खुर्द गांव से कसियाडीह गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. सड़क पर जहां-तहां गड्ढे भी बन गये है. किसानों को उत्पादित साग सब्जियों को बाजार ले जाने में परेशानी हो रही है. इस सड़क से हर रोज इचाक खुर्द, सीरिया, चेलियागढ़ा, कसियाडीह, चंदिया व लोबगा गांव के लोगों का आना-जाना होता है. सड़क का निर्माण पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से किया गया था. ग्रामीण राजेंद्र दांगी, नंदेश्वर दांगी, बिगन दांगी, देवराज ठाकुर, रामजी दांगी, आदित्य राम, सुनील राम, बाढो राम ने बताया कि सड़क खराब होने से आने-जाने में परेशानी होती है. हल्की बारिश होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
रांची में इलाज के दौरान होमगार्ड के जवान का निधन
चतरा. चतरा मंडलकारा में तैनात होमगार्ड के जवान दिलीप प्रसाद साहू (56) का निधन हो गया. वे वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी मास्टर मुहल्ला के रहने वाले थे. उनका निधन रांची के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया. बताया गया कि तीन दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. परिजन उन्हें रांची के हॉस्पिटल में ले गये, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. मंगलवार की सुबह उनका शव गृहरक्षा वाहिनी जिला समादेष्टा कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही कार्यालय द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध करायी गयी दस हजार की राशि मृतक की पत्नी शिमला देवी को दी गयी. यह राशि होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में होमगार्ड जवान विकास कुमार, दीपक कुमार सोनी, सतीश कुमार, अशोक ठाकुर, उमेश सिंह, भुवनेश्वर राणा, बसंत खरवार, रामचंद्र साहू, महेश दांगी, राजकुमार यादव, रमेश दत्त शर्मा, बलीराम कुमार समेत कई शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.