नगवां मुहल्ले की सड़क तालाब में तब्दील

लगातार हो रही बारिश से शहर के कई मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

चतरा. लगातार हो रही बारिश से शहर के कई मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी पैदल चलनेवालों को हो रही है. लोगों को पानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है. शहर के नगवां मुहल्ला में कई दिनों से सड़क की स्थिति दयनीय है. सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है. स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन की ओर से इस मामले में गंभीरता नहीं बरती जा रही है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >