साढ़े तीन माह से एसडीओ का पद रिक्त, न्यायिक कार्य प्रभावित

सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी का पद साढ़े तीन माह से प्रभार पर चल रहा है.

सिमरिया. सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी का पद साढ़े तीन माह से प्रभार पर चल रहा है. जिससे अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को अपने कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसडीओ सन्नी राज का स्थानांतरण एक जनवरी 2026 को हुआ था. इसके बाद सरकार द्वारा एसडीओ का पदस्थापन नहीं किया गया है. फिलहाल चतरा डीटीओ महेश्वरी प्रसाद को एसडीओ का प्रभार सौंपा गया है, लेकिन उनके द्वारा न्यायालय से संबंधित मामले का निष्पादन नहीं किया जा रहा है. धारा 107, 144 व 145 जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई पूरी तरह ठप है, जिसके कारण जमीन संबंधी विवाद मामले का निष्पादन नहीं हो रहा है. अनुमंडल क्षेत्र के सिमरिया, टंडवा, गिद्धौर, पत्थलगड्डा व लावालौंग प्रखंड से प्रतिदिन कई लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन न्यायिक कार्य नहीं होने के कारण मायूस होकर लौट रहे हैं. अधिवक्ता विनेश कुमार राणा ने कहा कि सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को कोर्ट लगता था. अब लोगों को न्यायालय जाना पड़ रहा था. इस संबंध में प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद ने कहा कि न्यायिक कार्य कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा किया जा रहा है. शेष अनुमंडल से संबंधित अन्य कार्यों का निष्पादन समय पर किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >