बेकाबू होकर एसयूवी गड्ढा में गिरी, एक घायल

हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित कडरूया ढोडो नदी के पास शुक्रवार की देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रण होकर वन विभाग के ट्रेंच (गड्ढा) मेें जा गिरा.

हंटरगंज. हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित कडरूया ढोडो नदी के पास शुक्रवार की देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रण होकर वन विभाग के ट्रेंच (गड्ढा) मेें जा गिरा. इस हादसे में एसयूवी में सवार एक व्यक्ति शिवकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति बिहार के गया जिला के मानपुर का रहनेवाला है. अन्य तीन युवकों को हल्की चोट आयी है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गड्ढे में गिरने से गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >