सिमरिया. उदयन पब्लिक स्कूल तेतर मोड़ में शनिवार को चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, विद्यालय सचिव डॉ चेतलाल प्रसाद व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया. समर कैंप में कक्षा चार से कक्षा दस के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. डीएसओ ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त करके रचनात्मक, व्यावहारिक व शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाएं निखारने व आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान किया जाता है. सचिव श्री प्रसाद ने कहा कि कौशल विकास के तहत छात्रों को कला, संगीत, नृत्य, कोडिंग, रोबोटिक्स, और क्राफ्ट जैसे नए कौशल सीखने का मौका देना है. कोषाध्यक्ष श्री चंद्रा ने बच्चों की शारीरिक सक्रियता पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही. योगाचार्य अजय कुमार व आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए सिंड्रेला राणा ने बच्चों को अभ्यास कराया. मौके पर प्रेमलता चंद्रा, मो ऐनुल हक, सुनील कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे.
उदयन पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप शुरू
समर कैंप में कक्षा चार से कक्षा दस के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
