सिमरिया में स्टेट लेवल फुटबॉल ट्रायल कैंप शुरू

कैंप स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन चतरा तत्वावधान में आयोजित किया गया.

सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय के इलेवन स्टार फुटबॉल मैदान में रविवार को स्टेट लेवल फुटबॉल ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन चतरा तत्वावधान में आयोजित किया गया. कैंप 28 मई तक चलेगा. कैंप का उदघाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया. कैंप में फाइनल ट्रायल के बाद झारखंड टीम का गठन होगा. चयनित खिलाड़ी चार से छह जून 2026 तक आबू रोड, सिरोही, राजस्थान में होने वाली 10वीं एसडीपीएफ नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर एसोसिएशन महासचिव अजय कुमार, उपाध्यक्ष मो साहिल, मुख्य संरक्षक एनुअल हक, उप महासचिव पंकज साहू सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >