एसएसबी जवान दीपनारायण सिंह का इलाज के दौरान निधन

शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा

चतरा. सदर प्रखंड के खरीक गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान दीपनारायण सिंह (पिता रामनारायण सिंह) का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया. शनिवार सुबह जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया. काफी संख्या में लोग घर पहुंच कर जवान का अंतिम दर्शन किया. सांसद कालीचरण सिंह जवान के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देश सेवा में समर्पित जवान का असमय निधन समाज व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. परिजनो ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बता दें कि दीपनारायण सिंह एसएसबी की 73वीं बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे. दो माह पूर्व बीमार पड़ गये. उनका इलाज दिल्ली के गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था. इस दौरान उनका निधन हो गया. फ्लाइट से पार्थिव शरीर को रांची लाया गया, इसके बाद पैतृक गांव लाया गया. दीपनारायण सिंह की शादी नवंबर 2025 में औरंगाबाद जिला के रेणुबिगहा गांव में पूजा कुमारी से हुई थी.

एसएसबी के जवानो ने दी सलामी : एसएसबी 35वीं बटालियन के उप कमांडेंट मुगदुम रोहित जयंत के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे. जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. श्मशान घाट पर एसएसबी जवानों ने अंतिम सलामी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >