चतरा. जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से 22 नयी बाइक को रवाना किया. यह बाइक विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी है, जिससे गश्ती व्यवस्था को तेज और प्रभावी बनाया जा सके. एसपी ने कहा कि नयी बाइक मिलने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित गश्ती को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. तेज गश्ती के माध्यम से अपराध की रोकथाम व घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. मौके पर डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रयास, 22 बाइक को किया रवाना
बाइक विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी है

गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रयास, 22 बाइक को किया रवाना