चतरा. दुर्गा पूजा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने किया. फ्लैग मार्च समाहरणालय के पास से निकल कर जतराहीबाग, केशरी चौक, अव्वल मुहल्ला, बिंड मुहल्ला, खैनी गोला, चुड़ीहार मुहल्ला, पुरैनिया तालाब, बाईपास रोड, मेन रोड होते हुए सदर पहुंचा. इस दौरान लोगों से दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. इस मौके पर एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है. सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. त्योहार के दौरान खलल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस असामाजिक तत्वो व हुड़दंगियों से निबटने के लिए तैयार है. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर एसडीओ जहुर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान शामिल थे.
प्रतापपुर. पुलिस ने रविवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. जिसका नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार ने किया. फ्लैग मार्च प्रतापपुर मुख्य चौक, रामपुर, कसमार, बरवाटोला, बभने, सोनवर्षा समेत अन्य विभिन्न गांवो में भ्रमण कर लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की गयी. मौके पर थाना प्रभारी कासिम अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक चौधरी, रंजीत कुमार, प्रेम सांगा, एएसआई श्रीराम, जयकुमार सिंह समेत जवान शामिल थे.
हंटरगंज. प्रखंड व पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च थाना से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से दुर्गा पूजा आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च में बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई अग्नि अघोत्री, वीर बहादुर सिंह, भोला साव, दिलीप यादव, नीतिश कुमार, एएसआई संजय सिंह, अजय महतो के अलावा जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.