20 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

कार्रवाई: पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान चतरा. गिद्धौर पुलिस ने चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित जपुआ गांव के सड़क किनारे से 20 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी (पिता स्व चमन दांगी) के रूप में की गयी, जो जपुआ गांव का रहने वाला है. उसके पास से 3.972 किलोग्राम अफीम के अलावा दो किलो गुड़ व मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने रविवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैला में अफीम लेकर जपुआ गांव में चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के किनारे खड़ा है. वह बस से हजारीबाग जाने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई की. जपुआ गांव के पास सड़क किनारे थैला लिये संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति को खड़ा देखा. पुलिस को देखते ही वह झाड़ी की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान तीन अलग-अलग प्लास्टिक मिले, दो प्लास्टिक में अफीम व एक प्लास्टिक में गुड़ मिला. पूछताछ में तस्कर ने बताया कि गुड़ जैसा पदार्थ को अफीम में मिला कर वजन बढ़ाने का काम करते थे. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर को पूर्व में पंजाब की जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह दो साल तक जेल में रह चुका है. वह हजारीबाग व पंजाब के तस्करों के नेटवर्क में शामिल है. वह अफीम को जपुआ गांव से बस के माध्यम से हजारीबाग ले जा रहा था. वहां पंजाब के तस्कर पहुंच कर उसे पंजाब ले जाने की योजना थी. छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब, पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, एसआई अशोक कुमार पांडेय व कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >