गेरी व असढ़िया गांव में वज्रपात से छह मवेशी मरे

गेरी गांव में गुरुवार दोपहर बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई,

चतरा. सदर प्रखंड की ब्राह्मण पंचायत के गेरी गांव में गुरुवार दोपहर बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गयी. इनमें इंद्रदेव यादव के दो मवेशी (एक बैल, एक गाय) व उनके पुत्र विजय यादव का एक मवेशी (बैल) शामिल है. घटना से दोनों को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगियों ने बताया कि तीनों मवेशी घर से करीब एक किमी दूर स्थित जंगल में चर रहे थे. इस दौरान बारिश होने लगी. मवेशी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गये. इसी बीच बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई और तीनों मवेशी उसकी चपेट में आ गये. भुक्तभोगियों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है. वज्रपात से एक बैल व दो बकरियां मरी : सदर प्रखंड के असढ़िया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल व व दो बकरियों की मौत हो गयी. इनमें अहना टोला निवासी फागु भुईयां का एक बैल व अजय यादव की दो बकरियां शामिल हैं. तीनों घर के पास स्थित जंगल में चर रहे था. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >