चुनावी कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

हजारीबाग रोड खादी बोर्ड मैदान के पास खोले गये झामुमो व भाजपा के चुनावी कार्यालय में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा. दोनों पार्टी के कार्यालय में एक भी कार्यकर्ता नजर नहीं आया

सिमरिया. हजारीबाग रोड खादी बोर्ड मैदान के पास खोले गये झामुमो व भाजपा के चुनावी कार्यालय में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा. दोनों पार्टी के कार्यालय में एक भी कार्यकर्ता नजर नहीं आया. इसके पहले दोनों कार्यालय में पार्टी प्रत्याशी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लगी रहती थी. दिनभर यहां लोगो का जमावड़ा लगा रहता था. साथ ही यहां बैठ कर चुनाव की रणनीति बनायी जाती थी, लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद से दोनों कार्यालय वीरान पड़े हैं.

प्रत्याशियों के जीत-हार की चर्चा शुरू

टंडवा. चुनाव समाप्त होते ही प्रत्याशियों के हार-जीत की चर्चा होने लगी है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मिलने वाले वोट की आकलन कर रहे हैं. चौक-चौराहो पर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ से जीत दिलाने का दंभ भर रहे हैं. भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के साथ-साथ कार्यकर्ता और समर्थक भी जीत का दावा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >