कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

गिद्धौर. प्रखंड के इचाक देवी मंडप परिसर में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर बाजे गाजे के साथ गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा देवी मंडप परिसर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए महाने नदी पहुंची. जहां पंडितों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में जला भरा. इसके बाद पुनः देवी मंडप पहुंच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय माता दी, बोल बम समेत कई नारे लगाये. साथ ही यज्ञ समिति सदस्यों ने बताया कि कलशयात्रा के बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश समेत पाठ प्रारंभ के साथ संध्या में महाआरती व प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है. कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु व महिलाएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >