सिमरिया. बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य व पोषण को लेकर बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) के साथ बैठक की. जिसमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, आयुष्मान भारत मिशन, आभा कार्ड, एचपीवी वैक्सीन, कुपोषण उपचार, टीएचआर व यूएनएसडी की समीक्षा की. बीडीओ ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष सात अप्रैल को मनाया जाता है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यूनिक एबीएचए नंबर के बारे में जानकारी दी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीएन प्रसाद ने आभा कार्ड बनाने की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर बीडीओ ने प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नौ से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. एकल खुराक नि:शुल्क सभी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध है. सभी एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाओं व स्वास्थ्य सहायिकाओं को कुपोषित बच्चों की पहचान कर टीएमसी केंद्र में लाने का निर्देश दिया. बैठक में शिला स्वास्थ्य उप केंद्र में एक कुपोषण उपचार केंद्र खोलने का प्रस्ताव सिविल सर्जन चतरा को भेजने का निर्णय लिया गया. मौके पर कई विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
बीएलटीएफ की बैठक में लिये गये कई निर्णय
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यूनिक एबीएचए नंबर के बारे में जानकारी दी.
