चतरा में नहीं थम रहा सड़क हादसा, 3 दिन में तीन दुर्घटनाएं, 1 की हुई मौत

चतरा में तीन दिन में तीन सड़क हादसे हुए हैं. इसमें एक की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं.

चतरा : चतरा जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते तीन दिनों में जिले में तीन सड़क हादसे हुए हैं. इसमें तीन लोग घायल गये हैं. जबकि आज ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली घटना शनिवार रात 8 बजे इटखोरी के झखरा मोड़ के पास की है. जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से दुकान की ओर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर मार हो गयी. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की है. उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है.

शनिवार को भी कोल वाहन की चपेट में आने से युवक हुआ था घायल

इससे पूर्व यानी शनिवार को भी चतरा के गिद्धौर में अनियंत्रित कोल वाहन की चपेट आने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के हजारीबाग भेज दिया गया. बताया जाता है कि घायल का नाम मुकेश कुमार राणा है. वह अपने किसी रिश्तेदार के घर से कटकमसांडी लौट रहा था. इसी क्रम में बाय मोड़ के समीप अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से मुकेश को टक्कर मार दी. जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

शुक्रवार को भी हुआ था बाईक हादसा

शुक्रवार को भी चतरा के हजारीबाग रोड में भी दो युवक घायल हो गये थे. घटना खगरा मोड़ के पास की है. दोनों युवक मझौली गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटखोरी आ रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गये. फिलहाल, दोनों घायल युवकों की स्थिति खतरे से बाहर है.

Also Read: चतरा के युवक की अरुणाचल में मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >