हंटरगंज. चतरा पुलिस ने कालेश्वरी स्टेडियम गेट के पास से एक विक्षित महिला का शव मंगलवार को बरामद किया. ग्रामीण स्टेडियम के तरफ घूमने गए तो उसकी नजर मृतक महिला पर पड़ी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद थाना के एसई राजदेव पांडेय स्टेडियम के पास पहुंचे और आसपास के लोगों से विक्षिप्त महिला से संबंधित जानकारी ली.
ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त महिला 15 दिनों से इधर-उधर घूम रही थी. दो दिनों से तबीयत खराब रहने के कारण वह गेट पर ही बैठी रहती थी. मंगलवार को इसे मृत्यु अवस्था में देखा गया.
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छात्र अस्पताल भेज दिया. जिसकी पहचान के लिए तीन दिनों तक चतरा में उसके शव को रखा जाएगा.
