PM Modi Chatra Rally: पीएम मोदी बोले, चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चतरा के सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी के झारखंड दौरे से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए प्रभात खबर के LIVE सेक्शन में बने रहें.

Live Updates
11:33 PM. 11 May 24 6:03 PM. 11 May

चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाएं.

11:31 PM. 11 May 24 6:01 PM. 11 May

घुसपैठियों को संरक्षण दे रही झामुमो सरकार

झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है.

11:29 PM. 11 May 24 5:59 PM. 11 May

धर्म के नाम पर आरक्षण का किया विरोध

कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी व एससी का आरक्षण छीनने पर लगा है. उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया.

11:27 PM. 11 May 24 5:57 PM. 11 May

पीएम मोदी ने कांग्रेस के शहजादे पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आज कल नया फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं. वे आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे. कितनी जमीन है. इसकी भी जांच की जाएगी. वे ऐसा कानून लाने वाले हैं.

11:25 PM. 11 May 24 5:55 PM. 11 May

राष्ट्रपति के अपमान को लेकर विपक्ष पर बरसे

पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अपमान को लेकर विपक्ष पर बरसे.

11:23 PM. 11 May 24 5:53 PM. 11 May

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए है अभिमान

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति आपके वोटों ने बनाया. पूरे देश को इसका अभिमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >