इटखोरी. इटखोरी पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांधी चौक स्थित शिव मंदिर के पास बैठक की. इसकी अध्यक्षता सतीश सिंह ने की. बैठक में ग्रामीणों ने जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा का संकल्प लिया. लोगों ने प्लॉट 39, 40, 41 व 44 की सुरक्षा की गुहार प्रशासन से लगायी है. कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों की बातों पर गंभीरता नहीं बरती, तो 16 सितंबर से आंदोलन किया जायेगा. बैठक में राजेंद्र राम, बद्री प्रसाद, संतोष सोनी, रामकुमार सिंह, रामखेलावन दांगी, राजकुमार सिंह, रामदेव सोनी, भीम गिरी समेत अन्य ग्रामीण थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
