वित्त आयोग से मिलने वाली राशि प्रभावित होगी
लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में नगर परिषद को वित्त आयोग से मिलने वाली राशि प्रभावित होगी. यह राशि नगर के विकास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है. परिषद के पदाधिकारी और टैक्स वसूली एजेंसी के लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं. मैसेजिंग और अपील के माध्यम से नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं.नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने कहा कि टैक्स दरों में कमी के लिए वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. वहीं, सिटी मैनेजर रोहित डेविड गुड़िया ने नागरिकों से अविलंब बकाया टैक्स जमा करने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर टैक्स जमा नहीं हुआ तो विकास निधि पर सीधा असर पड़ेगा.
