रक्तदान करने के लिए आगे आयें लाेग : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है.

चतरा . जिला प्रशासन जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है. इसके तहत जिले में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के अलावा थैलेसीमिया, कैंसर, प्रसूति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर समय पर रक्त मिल सके. उपायुक्त रवि आनंद ने टंडवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के पदाधिकारियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने आम लोगों से भी स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिये युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निर्देश भी दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >