परैया-चतरा नयी रेल लाइन परियोजना को मिला विशेष दर्जा

दशकों पुरानी मांग होगी पूरी

: दशकों पुरानी मांग होगी पूरी चतरा. रेल मंत्रालय ने बिहार के परैया से झारखंड के चतरा तक बनने वाली 75.1 किमी लंबी नयी ब्रॉडगेज रेल लाइन को विशेष रेल परियोजना घोषित कर दिया है. भारत के राजपत्र में इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने से अब दशकों पुरानी यह रेल लाइन परियोजना धरातल पर उतरेगी. यह नयी लाइन परैया से चतरा (75.1 किमी) के बीच बनेगी. साथ ही कष्ठा की ओर 4.95 किमी का वाई कनेक्शन दिया जायेगा, जिससे परैया स्टेशन एक बड़े जंक्शन में तब्दील हो जायेगा. विशेष दर्जा मिलने से बिहार व झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में भूमि अधिग्रहण, प्रशासनिक मंजूरियां व फंड का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर तेजी से होगा. मालूम हो कि चतरा में रेल लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >