संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

चतरा. इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 150 बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में विज्ञान, संस्कृत, संस्कृति बोद्ध परियोजना, अंग्रेजी, संगणक व वैदिक गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गये. इसमें इंदुमती के शिशु बाल व किशोर वर्ग में ओवरऑल प्रथम व हफुआ विद्यालय दूसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया. 23 अगस्त को जपला में आयोजित विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. मौके पर प्राचार्य रमेश कुमार सिंह, हफुआ के प्राचार्य अभय कुमार सिंह, पत्थलगड्डा के अक्षयवट दयाल शर्मा, प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >