आरएसएस का 100 वर्ष होने पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

चतरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए. इससे पूर्व रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में स्वयंसेवको द्वारा बौद्धिक चर्चा, शाखा गतिविधियां का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल, जिला संघचालक मोती अग्रवाल, नगर संचालक संजय सिंह, जिला प्रचारक संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इस मौके पर संघ के इतिहास, योगदान व समाज में किये गये कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैंड के साथ पूरे नगर में पथ संचलन किया गया. विद्यालय परिसर से निकल कर मारवाड़ी मुहल्ला, जतराहीबाग, थाना रोड, केशरी चौक, पोस्ट ऑफिस, मेन रोड होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे. इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. स्वयंसेवकों ने संघ के वेशभूषा में संघ का झंडा लेकर नगर में अनुशासन व एकता का संदेश दिया. मुख्य अतिथि ने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक व बौद्धिक विकास में योगदान देना है. इस दौरान शाखा सत्र में बच्चों व युवाओं ने खेल और योग के माध्मम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शाखा प्रमुखों ने स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण व सामूहिक गतिविधियों के महत्व को बताया. साथ ही एकता व अनुशासन के संदेश अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >