चतरा : 14.50 लाख के अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली ले जाने की थी योजना

Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार सीमा के पास गोसाईडीह से 14.50 लाख रुपये मूल्य के अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

दीनबंधू/तस्लीम की रिपोर्ट 

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह के पास से 14 लाख 50 हजार के अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अनिल कुमार यादव चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव का रहने वाला है. उसके पास से 2.900 किलोग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल व 1200 नकद जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी अनिमेष मैथानी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चतरा-जोरी के तरफ से एक व्यक्ति टेंपो पर सवार होकर अफीम लेकर बिहार के गया जा रहा है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोसाईडीह के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया. इस दौरान एक सवारी टेंपो को रोका गया, तभी उसमें सवार एक व्यक्ति अचानक काला रंग का पिट्ठू बैग लेकर टेंपो से कूद कर भागने का प्रयास किया. उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. 

दिल्ली ले जाने की थी तैयारी, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि अफीम को दिल्ली लेकर जाना था, जहां किसी तस्कर को सौंपना था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. सप्लायर की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. 

पुलिस टीम की अहम भूमिका

छापामारी टीम में एसडीपीओ संदीप सुमन के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार व कई जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >