इटखोरी. प्रखंड के पंचवटी होटल में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने की. मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के रामटेक सांसद सह ऑब्जर्वर श्याम कुमार बरवे, पूर्व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जोसाई मार्डी, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार के अलावा पूर्व विधायक योगेंद्रनाथ बैठा उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद किया. साथ ही जिलाध्यक्ष के लिए राय दी. कार्यक्रम में इटखोरी के प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन यादव, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष रूस्तम अंसारी, गिद्धौर के प्रखंड अध्यक्ष महावीर प्रसाद दांगी के अलावा पंचायत अध्यक्षों के अलावा बालगोविंद राम, अनिल कुमार सिंह, बद्री राम, रामलखन सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, सीताराम दास, सत्यदेव सोनी, संतोष सोनी, गुलाम रासुल, मुजाहिर हुसैन समेत 150 नेता व कार्यकर्ताओं से राय ली. सांसद ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित व संगठन को आगे बढ़ानेवाले को जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. इसके पूर्व पर्यवेक्षक टीम का शॉल, बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया. वहीं मां भद्रकाली मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
