ऑपरेशन डिटी ने किया मगध आम्रपाली का दौरा

परियोजना कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की

टंडवा. ऑपरेशन डिटी चंद्रशेखर तिवारी ने शनिवार को सीसीएल की प्रमुख कोल परियोजनाओं आम्रपाली और मगध का दौरा किया. डिटी सबसे पहले आम्रपाली कोल परियोजना पहुंचे, जहां परियोजना महाप्रबंधक अमरेश कुमार ने उनका स्वागत किया. इसके पश्चात उन्होंने परियोजना कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक के उपरांत उन्होंने खान क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और खनन गतिविधियों का जायजा लिया. इसके बाद डिटी का काफिला मगध कोल परियोजना पहुंचा, जहां महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ ने उनका स्वागत किया. यहां भी डिटी ने परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य की प्राप्ति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिया. उन्होंने खदानों के निरीक्षण के दौरान उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली.इस अवसर पर अमरेश कुमार, नृपेंद्र नाथ, डीके सिंह, मो अकरम, एस सत्यनारायण, श्री निवासन रेड्डी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >