बारासाखी गांव में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

गाजे-बाजे साथ निकाली गयी कलश यात्रा

: गाजे-बाजे साथ निकाली गयी कलश यात्रा गिद्धौर. प्रखंड के बारीसाखी गांव स्थित विश्वकर्मा टोला में बाबा विश्वकर्मा मंडप परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा मंडप परिसर से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई स्थानीय नदी छठ घाठ पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. यहां से सभी मंडप परिसर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. मौके पर मुखिया सुमीरा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, यज्ञ समिति अध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रसादी पासवान, गोविंद कुमार दांगी, विनोद कुमार साहू, विकास कुमार बिकु, विनोद कुमार ठाकुर, सूचित राणा, मनोज कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >