दुर्घटना. चतरा रोड स्थित गुल्ली के पास सड़क हादसा इटखोरी. चतरा रोड स्थित गुल्ली के पास शनिवार की शाम ऑटो की टक्कर से बाइक पर सवार नवविवाहित महिला की मौत हो गयी. मृतका निशा देवी (पति मंटू भुईयां) चतरा सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की रहने वाली थी. घटना उस वक्त घटी, जब पति मंटू भुईयां निशा को बाइक से मायका पदमा से लेकर अपने घर आ रहे थे. इस दौरान गुल्ली के समीप ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. रविवार को पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि निशा देवी की शादी पांच मई 2026 को हुई थी. घटना से मायके व ससुराल में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने टेंपो को जब्त कर थाना ले आयी है.
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत
चतरा रोड स्थित गुल्ली के पास सड़क हादसा
