रिझाडीह जंगल में मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

लावालौंग थाना क्षेत्र के रिझाडीह जंगल में एक कलयुगी मां बुधवार तड़के अपने नवजात बच्चे को छोड़ कर चली गयी. बच्चे की उम्र करीब एक माह बतायी जाती है.

चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र के रिझाडीह जंगल में एक कलयुगी मां बुधवार तड़के अपने नवजात बच्चे को छोड़ कर चली गयी. बच्चे की उम्र करीब एक माह बतायी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में पड़े नवजात के रोने की आवाज सुन कर वहां लोग जमा हो गये. नवजात झाड़ी में पड़ा है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने नवजात को सदर अस्पताल पहुंचाया. एसएनसीयू में उसका उपचार चल रहा है. चिकित्सक लगातार नवजात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी चाइल्ड लाइन टीम को दी है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद शिशु को बाल कल्याण समिति सौंप दिया जायेगा. इधर, उपचार के बाद नवजात की हालत में सुधार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >