एनडीआरएफ ने समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

हृदय गति पहचानने, खपच्ची बांधने व दुर्घटना के बाद शरीर के किसी अंग से खून बहाव को नियंत्रण करने आदि की जानकारी से अवगत कराया.

मयूरहंड. गृह मंत्रालय भारत सरकार 9-बीएन एनडीआरएफ पटना की टीम शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची. पांच सदस्यीय टीम में टीम कमांडर उदय सिंह व चार अन्य सहयोगी सदस्य शामिल थे. टीम में शामिल लोगों ने आम लोगों के साथ-साथ जेएसएलपीएस समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान हृदय गति पहचानने, खपच्ची बांधने व दुर्घटना के बाद शरीर के किसी अंग से खून बहाव को नियंत्रण करने आदि की जानकारी से अवगत कराया. सांप काटने पर तत्काल क्या करें, इसके बारे में भी बताया. मौके पर प्रधान सहायक जयप्रकाश शर्मा, बीपीएम पंकज गुप्ता, समाजसेवी शंकर रजक समेत लोग उपस्थित थे.

एनडीआरएफ ने आपात स्थिति मेंं बचने की जानकारी दी

इटखोरी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार को एनडीआरएफ की पांच सदस्यीय टीम इटखोरी पहुंची. टीम का नेतृत्व एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर उदय सिंह कर रहे थे. टीम के सदस्यों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार व इटखोरी चौक पर आपदा से बचने की जानकारी दी. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि बाढ़, सड़क दुघर्टना, आगलगी समेत कई प्राकृतिक आपदा से बचने की जानकारी लोगों को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >