गिद्धौर. सांसद कालीचरण सिंह व चतरा विधायक जनार्दन पासवान मंगलवार की शाम मारंगी गांव पहुंचे. यहां सड़क दुर्घटना में घायल पार्टी कार्यकर्ता लखन रजक से मिले और स्वास्थ्य की जानकारी ली. सांसद ने पार्टी कार्यकर्ता को मदद करने की बात कही. ज्ञात हो कि रविवार को लखन रजक मारंगी मोड़ के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटना में घायल हो गये थे. इसके बाद सांसद व विधायक मुखिया निर्मला देवी के घर पहुंचे. मुखिया की सास के निधन पर दुख व्यक्त किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, बंशी दांगी, मुखिया निर्मला देवी, समाजसेवी उपेंद्र दांगी, संतोष दांगी, अमीर दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
