: परीक्षा में 4280 परीक्षार्थी होंगे शामिल चतरा. जिले के 12 केंद्रों में रविवार को जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा ली जायेगी. इसे लेकर शुक्रवार को डीएमएफटी भवन में उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर निर्देश दिया गया. 12 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में 4280 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पाली में होगी. परीक्षा को लेकर एसडीओ ने आदेश जारी किया है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, डीईओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार समेत कई उपस्थित थे. इन केंद्रो में होगी परीक्षा : नाजरेथ विद्या निकेतन हाई स्कूल, नाजरेथ विद्या निकेतन मीडिल स्कूल, नाजरेथ स्कूल (इंग्लिश मीडियम), उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर, चतरा कॉलेज, एसएस गर्ल्स प्लस टू उवि, इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, राज्य संपोषित प्लस टू उवि, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय व आरडीएस इंटर कॉलेज शामिल हैं.
जिले के 12 केंद्रों में होगी जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
परीक्षा में 4280 परीक्षार्थी होंगे शामिल
