प्रतापपुर से बिहारी कुमार की रिपोर्ट
प्रतापपुर (चतरा). प्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में जन्माष्टमी के अवसर पर दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा विधायक जनार्दन पासवान, भाजपा जिला महामंत्री कपिल पासवान, पूजा समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, रविंद्र कुमार राबो और पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
कई वर्षों से धूमधाम से मन रही जन्माष्टमी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि प्रतापपुर में कई वर्षों से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक पूजा बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं.
श्रोताओं से कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील
विधायक ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से दुगोला का आनंद लेने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कलाकारों के बेहतर प्रदर्शन से कार्यक्रम और भी आकर्षक बनता है.
ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहित हुए विधायक
दुगोला कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट को देखकर विधायक ने खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि दर्शकों का यह उत्साह उनके प्यार और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन का नतीजा है.
समिति को दिया धन्यवाद
विधायक जनार्दन पासवान ने जन्माष्टमी के अवसर पर दुगोला कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूजा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और देर तक कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण
